Post Top Ad
Sunday, April 2, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस ने आयोजित की प्रेस वार्ता, सरकार पर साधा निशाना।
रायसेन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस ने आयोजित की प्रेस वार्ता, सरकार पर साधा निशाना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कांग्रेस पार्टी के नेता व युवा तुर्क सांसद राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है, जहां पूरे देश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रही है तो वही रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।जिसमें रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल नपा में नेताप्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला ने केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर बरसे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में उन्होंने बताया कि गौतम अडानी द्वारा 20,000 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल हैं ।उन्हीं घोटाले को उजागर करने का काम राहुल गांधी द्वारा प्रयास किया जा रहा था। भाजपा ने राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र किया है और उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी थी, इसके विरोध में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी के बड़े नेताओं की पोल खोली।उन्होंने बताया कि भाजपा में त्रिपुरा विस् भवन में उनका एक विधायक सरेआम मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़ा जाता है उसे बचाने बीजेपी के सारे बड़े नेता जुट जाते हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक छोटे से मानहानि के मामले में संसद सदस्यता खत्म करवा दी जाती है।यह तो लोकतन्त्र की सरासर हत्या की गई है।कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी के साथ हुए इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और जनता के बीच में जाकर भाजपा के बड़े नेताओं के सही कारनामों की सच्चाई सामने लाएंगे।
प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता दौलतराम सेन एडवोकेट राजू माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में लोकतंत्र बचाने कांग्रेस अब लगातार आंदोलन चलाएगी।इसमें नुक्कड़ सभाएं सत्याग्रह, राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष धरना मोदी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने पोस्टकार्ड लिखो अभियान चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में अडानी की कंपनियों के बारे में सवाल पूछे थे। राहुल गांधी के भाषण के ठीक नौ दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया और उनके भाषण को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया।रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि 13 अप्रेल 2019 को कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी ने चुनावी भाषण दिया। 16 अप्रेल 2019 को गुजरात के सूरत में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई। 7 मार्च 2022 को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग। हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। 7 फरवरी 2023 को राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी व पीएम मोदी के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए भाषण दिया। 16 फरवरी 2023 को शिकायत कर्ता ने उच्च न्यायालय में रहने के अपने अनुरोध को वापस ले लिया। 27 फरवरी से निचली अदालत में सुनवाई फिर से शुरू हुई, 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रदद कर दी। यह तो मोदी अमित शाह की तानाशाही सरकार देश में चल रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद