Post Top Ad
Sunday, April 2, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, अधिकारी की विदाई कार्यक्रम के नाम पर चंदा वसूली अभियान जोरों पर।
रायसेन/बरेली, अधिकारी की विदाई कार्यक्रम के नाम पर चंदा वसूली अभियान जोरों पर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। यहां पर जब भी किसी अधिकारी की सेवानिवृत्ति या पदोन्नति होती है तो विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और भोजन व्यवस्था भी उसी स्थान पर रखी जाती है, जहां विदाई कार्यक्रम आयोजित होता है। हाल ही में बरेली तहसील में पदस्थ तहसीलदार की पदोन्नति विदिशा डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई है। इनकी पदोन्नति को लेकर जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। वही एक संगठन के द्वारा अधिकारियों और अन्य विभागों से चंदा वसूली अभियान जोरों पर प्रारंभ किया गया है। उक्त संगठन के द्वारा लिए जा रहे चंदे का मुख्य उद्देश्य तहसीलदार मैडम की पदोन्नति को लेकर भोजन कार्यक्रम एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित करना बताया जा रहा है। शासकीय संस्थाओं में पदस्थ अधिकारियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि कुछ लोग हमारे यहां आ रहे हैं और हमसे मैडम की पदोन्नति पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के नाम पर हजारों रुपए की मांग कर रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद