विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकार जहर खाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 29, 2023

विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकार जहर खाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकार जहर खाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकार जहर खाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अयाना थाना के ऐमा सेंगनपुर में एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी की जहरीला पदार्थ निगल लेने से हालत बिगड़ गई है। जानकारी पर पहुंची 112 टीम और बबाइन चौकी प्रभारी ने एंबुलेंस की म‌दद से यवक की पत्नी प्रियंका को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां शशि देवी निवासी नई बस्ती इंद्रा नगर थाना दिबियापुर ने बताया कि बेटी प्रियंका की शादी 2019 में नीतू के साथ की थी, प्रियंका की दो बच्चियां भी हैं। 25 अप्रैल को बेटी घर आई थी, तबियत खराब होने पर उसे डॉक्टर को दिखवाया था। इस दौरान बेटी ने ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने की बात बताई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने देर रात को आरोपियों ने बेटी को मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर, आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...