नशे में घर पहुंचा पति, आधी रात को घर के बाहर लगाया फंदा, हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 22, 2023

नशे में घर पहुंचा पति, आधी रात को घर के बाहर लगाया फंदा, हुई मौत।

नशे में घर पहुंचा पति, आधी रात को घर के बाहर लगाया फंदा, हुई मौत।

नशे में घर पहुंचा पति, आधी रात को घर के बाहर लगाया फंदा, हुई मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। गांव झाबरपुरवा में शुक्रवार की रात शराब पीकर आने पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद देर रात पति ने घर के सामने बने जानवरों के बाड़े में गमछा का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन उठे तो नज़ारा देख कोहराम मच गया। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झाबरपुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ पिंटू राज मिस्त्री का काम करता है। उसका विवाह 12 साल पहले हुआ था और दो बेटा व एक बेटी है। शराब पीने को लेकर घर एम अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी शराब पीकर आने पर पति पत्नी में विवाद हुआ। जिस पर पिंटू दूसरे कमरे में जाकर सो गया और रात करीब तीन बजे उठकर घर के सामने बने जानवरों के बाड़े में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब छह बजे जब घर के लोग जागे तो पिंटू घर पर नहीं था। जानवरों के बाड़े में देखा तो शव फंदे पर लटका था। यह देख कोहराम मच गया।परिजन फंदे से उतारकर आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...