रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाला गया चल समारोह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 25, 2023

रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाला गया चल समारोह।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाला गया चल समारोह।

  • रामलीला मैदान पर धर्म सभा का किया गया आयोजन।

रायसेन/बरेली, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाला गया चल समारोह।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर युवा ब्राह्मण महापरिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक के मार्गदर्शन में स्थानीय रामलीला मैदान से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में रथ पर भगवान परशुराम का विशाल छाया चित्र रखा गया। वही चल समारोह में डीजे और हाथों में ध्वज पताका लिए सैकड़ों समाज के और अन्य समाज के नागरिक उपस्थित रहे। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से निकला, जगह-जगह भगवान की पूजन अर्चना की गई। वही चल समारोह में शामिल नागरिकों को शीतल पेय जल पिला कर जगह-जगह सम्मान किया गया। चल समारोह स्थानीय रामलीला मैदान पर पहुंचा, जहां पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में संतों की उपस्थिति रही, सभी ने भगवान परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की परशुराम जन्मोत्सव हिन्दू पंचांग के वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इसे परशुराम द्वादशी भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दिए गए पुण्य का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता। दरअसल, अक्षय तृतीया से त्रेता युग का आरंभ माना जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है। हर साल अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस बार परशुराम जयंती 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया के दिन मां रेणुका के गर्भ से श्री परशुराम अवतरित हुए थे। भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं, इसलिए इस दिन को चिरंजीवी तिथि के नाम से भी जाना जाता है। परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...