रायसेन, स्कूलों की साफ-सफाई करने के लिए अब बनेगा स्वच्छता एक्शन प्लान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 9, 2023

रायसेन, स्कूलों की साफ-सफाई करने के लिए अब बनेगा स्वच्छता एक्शन प्लान।

स्कूलों की साफ-सफाई करने के लिए अब बनेगा स्वच्छता एक्शन प्लान।

रायसेन, स्कूलों की साफ-सफाई करने के लिए अब बनेगा स्वच्छता एक्शन प्लान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश सहित रायसेन जिले के सभी स्कूलों में साफ-सफाई करने के लिए अब स्वच्छता एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। स्कूल स्तर पर यह प्लान तैयार होगा और इसमें स्कूल प्रबंधन के साथ विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि उन्हें स्वच्छता शिक्षा मिल सके। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। जिला शिक्षा केंद्र रायसेन के डीपीसी एसके उपाध्याय ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करना शुरू कर दिया है। पत्र में लिखा गया है कि स्कूलों में स्वच्छता होने से सीखने के वातावरण, स्वास्थ्य और शैक्षणिक परिणामों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोविड-19 के दौरान कई स्तरों पर यह देखा गया था। समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों में बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं को क्रियाशील करने का यह महत्वपूर्ण समय है। शाला आकस्मिक निधि का 10 प्रतिशत स्वच्छता सुविधाओं पर खर्च किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...