Post Top Ad
Sunday, April 9, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पानी की भारी किल्लत के बीच नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री के वाहनों का रोका काफिला।
रायसेन, पानी की भारी किल्लत के बीच नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री के वाहनों का रोका काफिला।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। लंबे समय में कस्बा नकतरा में जल संकट से परेशान ग्रामीणजनों का धैर्य एवं संयम उस समय फूट पड़ा जब रविवार को दोपहर स्वास्थ्य मंत्री के वाहनों का काफिला नरवर गढ़ी क्षेत्र में जा रहा था। नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के वाहनों का काफिला रोक लिया। रास्ता रोककर उन्होंने मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पानी की समस्या जल्द हल कराने की मांग की। ग्रामीणजनों का कहना था कि नकतरा पंचायत की उदासीनता और लापरवाही की वजह से पेट्रोल पंप नकतरा सागर स्टेट हाइवे मार्ग के सामने बने दो दर्जन से ज्यादा मकानों में पानी की समस्या बरकरार है। जिससे गर्मी के मौसम में उनको भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहपीटा, साहू समाज सहित दलित समुदाय के ग्रामीणजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी पानी की किल्लत जल्दी दूर करवा दी जाएगी। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने नाराजगी दूर करते शांत हुए। इसके बाद ही स्वास्थ्य मंत्री के वाहनों का काफिला गैरतगंज की तरफ रवाना हो सका। मंत्री के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, बीजेपी के नेता दातार सिंह मीणा, वीर सिंह पटेल, गोल्डी कुशवाह, राजेन्द्र राज मीणा, वीरेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य नेता मौजूद थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद