रायसेन/बरेली, उप कारागृह में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 30, 2023

रायसेन/बरेली, उप कारागृह में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव।

उप कारागृह में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव।

रायसेन/बरेली, उप कारागृह में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उप कारागृह में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल जान अभियान कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज की शाखा बरेली द्वारा किया गया। इस सुअवसर पर समूह चित्र में बीके जयंती, बीके जागृति, बीके श्रीकांत, कारागृह निरीक्षक, समस्त स्टॉफ एवं बंदी भाई उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके जयंती बहन ने कहा कि हमारा शरीर पंच तत्वों से बना है और शरीर में लगभग 70 प्रतिशत जल रहता है अर्थात हम कह सकते हैं कि जल ही जीवन है या कहें जल है तो जीवन है। संसार में इतना जल होने के बाबजूद मात्र 2.7 प्रतिशत ही पिने योग्य जल है और हम देख रहे है कि दिनों-दिन पेय जल स्तर नीचे चला जा रहा है। अनेक देशों में कुछ शहर तो जल विहीन शहर घोषित कर दिए गए और कई देशों में तेल से महंगा पानी है। आने वाले समय में पानी की कमी के कारण विश्व का बहुत सारा हिसा सुखाग्रस्त घोषित हो सकता है। ज्ञातव्य हो की ब्रह्मकुमारी परिवार द्वारा जन हित में अनेक विश्व व्यापी अभियान चलाए जा रहे है जैसे नशा मुक्त अभियान, महिला शशक्तिकरण अभियान, स्वच्छता अभियान आदि इसी तारतम्य ने भारत जल संसाधन मंत्रालय के सहयोग से जल जन अभियान कार्यक्रम कर जन मानस को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद वितरण किया गया। जेल सुरक्षा कर्मी हेमंत पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...