Post Top Ad
Sunday, April 2, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, किसान पर हमला कर ट्राली ले गए थे चोर।
रायसेन/बरेली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, किसान पर हमला कर ट्राली ले गए थे चोर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। एक माह पूर्व ग्राम भौड़िया के समीप अपने खेत पर सो रहे किसान कौशल सिंह धाकड़ को रात में सोते समय चोरों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर खेत पर रखी ट्राली ले गए थे। लगभग 1 माह घटना को बीत भी चुका है, अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। रविवार को रायसेन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने थाना प्रभारी आशीष सप्रे के साथ खेत पर बने मकान पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के परिजनों से बात की। वही पीड़ित के घर पहुंचकर घायल किसान कौशल सिंह धाकड़ से घटना को लेकर बात की, लेकिन घायल के दिमाग पर गंभीर चोट लगने से घायल कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहा। आपको बता दें प्रतिदिन की तरह घटना के दिन भी किसान कौशल सिंह धाकड़ घर से भोजन करने के बाद खेत पर बने मकान पर सोने गए थे। लावारिस मवेशी फसल को बर्बाद कर देती थी और कृषि का सामान भी रखा रहता था, जिसके कारण वह प्रतिदिन खेत पर सोने के लिए जाते थे। सुबह होते ही घर आ जाते थे, पर सुबह इंतजार करने के बाद 8.00 तक घर नहीं पहुंचे तो खेत पर परिजन पहुंचे तो देखा की किसान कौशल सिंह धाकड़ को रात में सोते समय चोरों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। वहीं पर रखी ट्राली भी ले गए चोर। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीओपी राजीव जंगले और थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने निरीक्षण किया था, जिसके बाद से लगातार पुलिस जांच कर रही है। एडिशनल एसपी के निरीक्षण के दौरान उपनरीक्षक सुखदेव भालेकर और प्रधान आरक्षक श्याम राजपूत मौजूद रहे।
1 माह पूर्व किसान के साथ बदमाशों ने मारपीट कर ट्राली चोरी कर ले गए थे। बरेली थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है। आज घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल किसान और परिजनों से चर्चा की है। बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
अमृत मीणा, एडिशनल एसपी, रायसेन
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद