Post Top Ad
Sunday, April 2, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, प्रवासी मप्र श्रमिक आयोग के अध्यक्ष भागचंन्द्र उईके को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा।
रायसेन/बरेली, प्रवासी मप्र श्रमिक आयोग के अध्यक्ष भागचंन्द्र उईके को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों, प्रवासी मजदूरों के कल्याण, रोजगार आदि के लिए मध्यप्रदेश में मप्र राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग का गठन किया है। अब शिवराज सरकार द्वारा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। श्रमिक आयोग के अध्यक्ष को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेश अनुसार मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग के अध्यक्ष भागचंन्द्र उईके को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। आपको बता दे उईके रायसेन जिले के बरेली के निवासी हैं। जबसे आयोग के अध्यक्ष बने हैं, तब से मध्यप्रदेश में लगातार प्रवासी श्रमिकों के जन कल्याण के लिए जगह-जगह प्रवास कर योजनाएं बना रहे हैं। पूर्व में जी-20 कार्यक्रम में भी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व उईके ने किया था। मध्यप्रदेश समान्य प्रशासन द्वारा आदेश निकलते ही उईको को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने से बरेली क्षेत्र में शुभचिंतकों के बीच काफी उत्साह का माहौल है। इस बीच उईके ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन ने जिस प्रकार भरोसा जताया, उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरेंगे। प्रवासी श्रमिकों के जन कल्याण के लिए लगातार श्रमिक आयोग काम कर रहा है। मध्यप्रदेश में श्रमिकों के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री भागचंद उईके को नर्मदापुरम सांसद राव उदयप्रताप सिंह, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रभुराम चौधरी, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री विधायक रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री विधायक सुरेंद्र पटवा, प्रवासी आयोग सदस्य विनोद रिछारिया, सचिव प्रवासी आयोग एसएस दीक्षित, राष्ट्रीय महासंघ संघटन मंत्री जीतेन्द्र सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री प्रेम सिंह विस्ट, महासंघ कोषाध्यक्ष भरत पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री डाक्टर अनिल श्रीवास्तव, उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, हरिचरण बारीबा, अजय शर्मा, स्वरूप पदराम, प्रेम नारायण उईके, प्रहलाद सिंह उईके, प्रहलाद सिंह सरेयाम, मण्डी सचिव रामदीन ईवने, अध्यक्ष हेमंत चौधरी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला मंत्री नेपाल सिंह राजपूत, पवन रघुवंशी, राजेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र पटेल, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, राहुल पटेल सहित अनेक शुभचिंतकों ने उईके को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद