Post Top Ad
Sunday, April 9, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मोटे अनाज व जैविक खेती विषय पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया गोष्ठी का आयोजन।
मोटे अनाज व जैविक खेती विषय पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया गोष्ठी का आयोजन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। लोकसभा 2024 को लेकर भाजपा लगातार कमर कसे हुई है जिस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष राम मिश्रा के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जिला सयोजक विशाल दुबे की अध्यक्षता में विकास खंड अजीतमल के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिला सयोजक ने कहा कि पदाधिकारियों को भाजपा और किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए एक राय हो डटकर कार्य करना होगा, ताकि 2024 लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा की अहम् भूमिका रहे। कार्यक्रम में मोटे अनाज एवं जैविक खेती पर किसान गोष्ठी के लिए जिला कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र दुबे ने बताया कि दिनांक 9 अप्रैल को जनपद के सभी ब्लाकों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती, जैविक खेती से बेहतर उत्पादन जैसे विषयों पर मुख्य वक्ताओं द्वारा लोगो के बीच चर्चा की गई ।किसान मोर्चा जिला मंत्री एवम कार्यालय प्रभारी नलिनी पाण्डेय ने किसान गोष्ठी में सम्मान को लेकर अपेक्षित किए जाने से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मोटे अनाज एवम प्राकृतिक और जैविक खेती की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने किसान भाइयो से इस तरह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा पंकज तिवारी, जिला मंत्री किसान मोर्चा नलिनी पाण्डेय, जिला कार्यसमिति किसान मोर्चा सदस्य संजय दुबे, विमल किशोर दुबे कृष्ण कुमार दुबे उर्फ राजू दुबे कुंज बिहारी दुबे वीरेंद्र कुमार राघवेंद्र सिंह श्याम सिंह विद्यासागर राजेश पांडे अशोक कुमार बासुदेव शिव कुमार राकेश कुमार शिव कुमार दुबे हरिश्चंद्र विपिन कुमार रवि राजपूत प्रमोद कुमार पंकज त्रिपाठी संजय दुबे महावीर राजपूत रामकेवल राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद