Post Top Ad
Sunday, April 9, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
जिम्मेदारियों का ईमानदारी से करुंगा निर्वहन - सर्वेश बाबू गौतम।
जिम्मेदारियों का ईमानदारी से करुंगा निर्वहन - सर्वेश बाबू गौतम।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूरे प्रदेश में पदाधिकारियों का फेरबदल किया गया। वहीं औरैया जिले के वरिष्ठ सपा नेता को आगे बढ़ाने का काम किय गया है। उनके संघर्षों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कस्बा सेंगनपुर गांव के रहने वाले एवम हाल निवासी अंबेडकरनगर अजीतमल भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सर्वेश बाबू गौतम को जनपद औरैया का जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं अजीतमल सुख सदन निवासी सपा नेता माधवेंद्र सिंह राजावत उर्फ़ माधव राजावत ने जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, उदयवीर प्रधान गया प्रसाद पाल लोकेश यादव सौरभ दीक्षित राजा सिंह सेंगर गौरव जी गुर्जर अमित शर्मा राहुल तिवारी ओमवीर यादव व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता के साथ अंबेडकरनगर अजीतमल स्थित आवास पर पहुंचकर नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो सब वर्गों का सम्मान करती है। सभी वर्गों के लिए समाजवादी पार्टी ने विकास का दरवाजा खोला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। सपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद