रायसेन/बरेली, इस बार बदलेगा भाजपा प्रत्याशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष को मिल सकता है मौका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 24, 2023

रायसेन/बरेली, इस बार बदलेगा भाजपा प्रत्याशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष को मिल सकता है मौका।

इस बार बदलेगा भाजपा प्रत्याशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष को मिल सकता है मौका।

रायसेन/बरेली, इस बार बदलेगा भाजपा प्रत्याशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष को मिल सकता है मौका।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा विधानसभा का दुर्भाग्य ही रहा है कि हर बार किरार समाज को महत्वता दी गई है। जब भी चुनाव आते हैं तो किरार समाज के व्यक्ति को ही यहां से भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाता है। लेकिन इस बार किरार समाज को मौका ना मिले, इसके लिए इस बार भाजपा से प्रवल दावेदार पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल का नाम सामने आ रहा है। उदयपुरा विधानसभा का दुर्भाग्य ही रहा है कि यहां का विकास कोसों दूर आमजन से बना हुआ है। ना ही कोई उद्योग धंधे यहां पर स्थापित है, ना ही बेरोजगारों के लिए कोई ऐसी योजना यहां पर संचालित है, क्षेत्र बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर हो। उदयपुरा विधानसभा का लंबे समय से दौरा कर रहे श्रवण पटेल स्पष्ट रूप से कहते हैं कि इस बार अगर पार्टी उन्हें चुनावी समर में उतारती है तो उदयपुरा विधानसभा की दशा और दिशा पूरी तरह से बदल दी जाएगी। रोजगार के नए-नए आयाम यहां पर स्थापित किए जाएंगे। श्रवण पटेल साफ छवि के धनी हैं, पूर्व जनपद अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास के नए आयाम खोलें। पार्टी भी इन पर भरोसा जता सकती है। क्योंकि पार्टी हित में सदैव उन्होंने कार्य किए हैं। पार्टी के अलावा सामाजिक-धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर इनके द्वारा रुचि ली जाती है। उदयपुरा विधानसभा से श्रवण पटेल के नाम पर मुहर लगने के संकेत पूरी तरह से दिखाई दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...