रायसेन, पुलिस कैंटीन का आईजी ने किया शुभारंभ, कैंटीन का लिया जायजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 28, 2023

रायसेन, पुलिस कैंटीन का आईजी ने किया शुभारंभ, कैंटीन का लिया जायजा।

पुलिस कैंटीन का आईजी ने किया शुभारंभ, कैंटीन का लिया जायजा।

रायसेन, पुलिस कैंटीन का आईजी ने किया शुभारंभ, कैंटीन का लिया जायजा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शाम को पुलिस लाइन में पुलिस कैंटीन का शुभारंभ नर्मदापुरम रायसेन जोन के आईजी इरशाद वली ने किया। शुभारंभ के बाद उन्होंने कैंटीन का जायजा लिया और सामान खरीदारी भी की। इस अवसर पर रायसेन एसपी विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, आरआई बीएस चौहान, जगदीश सिद्धधू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में ही स्थित पुलिस विभाग के ताइक्वांडो क्लब का निरीक्षण भी किया। यहां पर खिलाड़ियों द्वारा आईजी का ताली बजाकर स्वागत किया। वही उन्होंने अपनी प्रस्तुति भी दी। आईजी इरशाद वली द्वारा बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वह भोपाल के लिए रवाना हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया की यह कैंटीन पुलिस विभाग के लिए ही विशेष तौर पर खोली गई है। इसमें पुलिस परिवार के सदस्य खरीदारी करेंगे, जिनके लिए उचित दामों पर सामान दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...