Post Top Ad
Wednesday, May 31, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दतिया
मध्य प्रदेश
बस में डकैती की वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा, अंतरराज्यीय गिरोह के 1.20 लाख रुपए के 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार।
बस में डकैती की वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा, अंतरराज्यीय गिरोह के 1.20 लाख रुपए के 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दतिया पुलिस ने बस में डकैती की वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही अंतरराज्यीय गिरोह के 1.20 लाख रुपए के 5 फरार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पूर्व में भी डकैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की पुलिस को लंबे समय से आरोपियों की तलाश थी। उल्लेखनीय है कि 30 मई को रात्रि में कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि हाड़ा पहाड़ के नजदीक जंगल में 4-5 संदिग्ध लोग देखे गए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के लिए 2 टीमें बनाई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के आसपास सचिंग शुरू कर दी।
घेराबंदी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
सर्चिंग के दौरान पुलिस ने आकाश अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार निवासी रौनीजा, झांसी, अख्तर निवासी मैनपुरी, उ.प्र., उमेश उर्फ छोटू परिहार निवासी लहार गिर्द, झांसी, मोनू पाल पिता बालचंद्र पाल निवासी सुजेड़, थाना दुरसड़ा और अजय कुशवाह पिता ओमप्रकाश कुशवाह निवासी भट्टागांव, झांसी को धरदबोचा। ये 5 आरोपी ग्वालियर झांसी हाईवे से गुजरने वाली वीडियोकोच बस में डकैती की योजना बना रहे थे। पहले आरोपियों से सरेंडर करने के लिए कहा गया, परंतु इसके बावजूद भागने पर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। डकैती की योजना बनाते समय आरोपियों से 315 बोर के 3 कट्टे, 9 कारतूस, 1 लुहांगी और 1 लोहे का धारदार बका जब्त किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनकी योजना थी कि आकाश और अख्तर बस रुकवा लेंगे। फिर अजय और मोनू हथियारों के दम पर ड्रायवर एवं कंडक्टर को बंधक बनाकर सवारियों को बाहर निकलने से रोकेंगे। इसके बाद वे बस में बैठी सभी सवारियों से सामान लूटकर पंचम कवि के जंगल से होते हुए उ.प्र. की सीमा में पहुंचकर माल बांट लेंगे और फरारी काट लेंगे।
आरोपी पूर्व में भी विभिन्न वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
पुलिस द्वारा आरोपी आकाश और अख्तर से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 20 मई 2023 की रात्रि को अन्य आरोपी अजय कुशवाह के साथ लाल कलर की अपाचे से करैरा से दतिया में आते समय उन्होंने बड़ौनी के पास बने रेलवे अंडरब्रिज में एक महिला के गले से सोने का हार लूटा था। पुलिस ने आरोपी अजय कुशवाह से बड़ौनी क्षेत्र में महिला से लूटा सोने का हार जब्त किया। इसी प्रकार सितंबर 2022 में उन्होंने अन्य आरोपी छोटू परिहार व साथियों के साथ डॉ. गुलशन शर्मा के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया जाना भी स्वीकार किया। डकैती के दौरान लूटे गए माल में से आरोपी आकाश से 1 सोने की अंगूठी व 500 रुपए, आरोपी अख्तर से 1 चांदी का सिक्का व 700 रुपए और आरोपी छोटू से 1 चांदी का सिक्का व 200 रुपए जब्त किए।
उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम देने की भी प्रारंभिक पुष्टि
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अपनी फरारी अवधि में उ.प्र. के झांसी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम दिए जाने की भी प्रारंभिक पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। आरोपियों से बारीकी से पूछताछ जारी है। आरोपियों ने दतिया के प्रतिष्ठित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में भी डकैती डालने की योजना बनाई थी। इस योजना में अन्य आरोपियों के भी सम्मिलित होने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनके संबंध में अग्रिम अन्वेषण के लिए कोतवाली थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। आरोपी आकाश 30 हजार रुपए का फरार इनामी है। पुलिस द्वारा उसके भाई सूरज अहिरवार, जो उ.प्र. पुलिस द्वारा 1 लाख रुपए का फरार इनामी और म.प्र. पुलिस द्वारा 15 हजार रुपए का फरार इनामी आरोपी है, के संबंध में आरोपी आकाश से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अख्तर 30 हजार रुपए का फरार इनामी है। इसी प्रकार आरोपी उमेश उर्फ छोटू परिहार भी 30 हजार रुपए का फरार इनामी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दतिया
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
दतिया,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद