शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात में आए लोग अंतिम संस्कार में हुए शामिल, सेहरा बांधते समय दूल्हे को आया हार्ट अटैक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 31, 2023

शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात में आए लोग अंतिम संस्कार में हुए शामिल, सेहरा बांधते समय दूल्हे को आया हार्ट अटैक।

शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात में आए लोग अंतिम संस्कार में हुए शामिल, सेहरा बांधते समय दूल्हे को आया हार्ट अटैक।

शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात में आए लोग अंतिम संस्कार में हुए शामिल, सेहरा बांधते समय दूल्हे को आया हार्ट अटैक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
बहराइच। बहराइच के अटवा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से कुछ समय पहले ही बारात की जगह अर्थी निकली। बारात के लिए तैयार हो रहे दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मामला जरवल रोड थाना क्षेत्र का है। गांव अटवा में 21 साल का राजकमल रहता था। उसकी शादी जरवल के कोयलीपुरवा अट्ठैसा की रहने वाले जगरूप की बेटी लक्ष्मी से तय हुई थी। 29 मई को शादी थी और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। परिवार और रिश्तेदार के लोग बारात ले जाने की तैयारी में जुटे थे। बारात की तैयारियों के बीच दूल्हे राजकमल पुत्र रामपाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसको लेकर मुस्तफाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मगर, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बारात ले जाने की तैयारियों में लगे परिवार और रिश्तेदारों की खुशियां मातम में बदल गईं। उधर, वधू पक्ष के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनकर दूल्हे की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। बता दें कि मृतक का परिवार मजदूरी पर निर्भर है। बाप और बेटे दोनों ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मृतक के दो भाई और तीन बहनें हैं। मृतक मार्च में मुंबई से कमा कर घर आया था। तभी उसकी शादी तय हुई थी। तब से वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने लगा था। अटवा गांव के रहने वाले रामपाल ने रोते हुए बताया, बेटे की बारात जानी थी। सारे मेहमान घर आ चुके आ थे। लोग बारात जाने की तैयारी कर रहे थे। बारात निकासी से पहले की रस्में चल रही थीं। सबसे पहले बेटे को स्नान कराया गया। फिर वहीं मंडप के नीचे बेटे को नए कपड़े पहनाए जा रहे थे। इसी दौरान ही उसकी तबीयत खराब हो गई। वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। हम लोग आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। वही मेरा बेटा एकदम स्वस्थ था। उसका कोई बीमारी नहीं थी। पिता को बेटे को याद करके रोते हुए कहते हैं, ये दिन देखना था क्या मुझे। आज बेटा जीवित होता तो घर में खुशियां ही खुशियां होतीं। मंगलवार को बहू को लेकर आना था। अब बेटे की अर्थी उठा रहे हैं। इससे बड़ा दुख एक बाप के लिए क्या हो सकता है। उसकी मां की हालत बहुत खराब है। वो बार-बार बेहोश हो जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि राजकमल की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर वधू पक्ष के लोग भी राजकमल के घर पहुंच गए हैं। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग दूल्हे की अर्थी लेकर श्मशान पहुंचे। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...