रायसेन/बरेली, सहस्रबाहु महाराज भगवान विष्णु के 24वें अवतार माने गए है - दीदी रत्ना मणि द्विवेदी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 10, 2023

रायसेन/बरेली, सहस्रबाहु महाराज भगवान विष्णु के 24वें अवतार माने गए है - दीदी रत्ना मणि द्विवेदी।

सहस्रबाहु महाराज भगवान विष्णु के 24वें अवतार माने गए है - दीदी रत्ना मणि द्विवेदी।

रायसेन/बरेली, सहस्रबाहु महाराज भगवान विष्णु के 24वें अवतार माने गए है - दीदी रत्ना मणि द्विवेदी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। व्यासपीठ की मर्यादा का पालन करें, किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। उचित भगवान सहस्रबाहु हम सभी के पूजनीय हैं। उक्त विचार समनापुर काछी में चल रहे श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा में नर्मदा भक्ति पंथ परिवार की अध्यक्ष पूज्य दीदी रत्न मणि द्विवेदी ने कार्यक्रम के तीसरे दिवस व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण में भी वो भगवान विष्णु के 24वें अवतार माने गए हैं। भागवत महापुराण में भी भगवान विष्णु व लक्ष्मी द्वारा सहस्रबाहु महाराज की उत्पत्ति की जन्मकथा का वर्णन है। पौराणिक ग्रंथों एवं पुराणों के अनुसार कार्तवीर्य अर्जुन के हैहयाधिपति, सहस्रार्जुन, दषग्रीविजयी, सुदशेन, सप्तद्रवीपाधि, कृतवीर्यनंदन, चक्रावतार, राजेश्वर आदि कई नामों का वर्णन मिलता है। सहस्रबाहु ने भगवान की कठोर तपस्या करके 10 वरदान प्राप्त किए और चक्रवर्ती सम्राट की उपाधि प्राप्त की। चन्द्र वंश के महाराजा कृतवीर्य के पुत्र होने के कारण सहस्रबाहु अर्जुन कार्तवीर्य-अर्जुन कहा जाता है। वो भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय के भक्त थे। उनकी माता का नाम पद्मिनी था। हमें सामाजिक समरसता बढ़ाने की आवश्यकता है, सभी समाजों के प्रेणेताओं का सम्मान करना सभी धर्माचार्यों का कर्तव्य है। सबके प्रति अच्छे विचार रखना रामराज्य लाने में सहायक होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...