बीहड़ में मिला शादीशुदा प्रेमिका-प्रेमी का शव, जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश, 24 मई से थे गायब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 31, 2023

बीहड़ में मिला शादीशुदा प्रेमिका-प्रेमी का शव, जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश, 24 मई से थे गायब।

बीहड़ में मिला शादीशुदा प्रेमिका-प्रेमी का शव, जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश, 24 मई से थे गायब।

बीहड़ में मिला शादीशुदा प्रेमिका-प्रेमी का शव, जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश, 24 मई से थे गायब।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। बीहड़ में एक प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका का शव मिला। महिला का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। वहीं युवक का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले में भी रस्सी बंधी थी। महिला ने शूट पहन रखा था और उसकी मांग में हल्का-सा सिंदूर भी लगा था। वहीं युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। बताया जा रहा है कि बीहड़ के पास से निकलने वाले ग्रामीण बदबू आने पर जब जंगल के अंदर गए, तो दोनों के शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मामला थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरा के बीहड़ का है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों के शव मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर इटावा और कानपुर की फॉरेंसिंक टीम जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के शव पुराने हैं। आशंका है कि दोनों ने सुसाइड किया है। प्रेमिका का नाम कल्पना निषाद (23) है। प्रेमी का नाम अनुज कुमार (19) है। प्रेमी-प्रेमिका बकेवर इलाके के दिलीपनगर की मड़ैया के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका की 4 मई को जालौन में शादी हुई थी। उसके बाद की रस्म अदा करने वह अपने मायके आई थी। मायके से ही वह अपने प्रेमी के साथ 24 मई को गायब हो गई थी। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था। पुलिस का कहना है कि पहले दोनों के पहनावे को देखते हुए उनके राजस्थान के होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन बाद में पता चला कि दोनों का गांव घटनास्थल से 10-12 किलोमीटर दूर ही है। दोनों घर से एक साथ गायब हो गए थे। इनके घरवालों ने इनके लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई है। युवक के पिता का कहना है, मेरा बेटा 24 मई को घर से अचानक से गायब हो गया था। हम लोगों ने हर जगह उसको ढूंढा था, लेकिन वह कहीं नहीं मिला था। उसी रात हमें पता चला था कि गांव की कल्पना भी गायब है। उसकी शादी 26 दिन पहले ही हुई थी। पर हम लोगों को ये नहीं पता था कि दोनों एक साथ कहीं चले गए हैं। कभी बेटे ने हमें इसके बारे में कुछ नहीं बताया। हम लोगों ने तो दोनों को कभी बात करते भी नहीं देखा था। मेरा बेटा तो कल्पना की शादी में भी गया था। कल्पना बेटे से उम्र में भी बड़ी थी। पता नहीं कब इन दोनों में ये सब हो गया। जो इनको ये कदम उठाना पड़ा। हमें तो गांव के लोगों ने बताया कि बीहड़ में तुम्हारे बेटे का शव मिला है। ये बात सुनकर हम लोग तो बहुत दुखी हो गए। मैं तो किसानी करता हूं। बेटा ही मजदूरी करके घर चला रहा था। अब वो सहारा भी चला गया। इस मामले में एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की पहचान हो गई है। परिवार के लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं। महिला की शादी 26 दिन पहले ही हुई थी। उसके बाद उसने प्रेमी के साथ सुसाइड किया है। हम लोगों को मौके से कुछ चीजें मिली हैं। हमने उनको सील कर दिया है। परिवार के लोगों के बयान लेने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...