रायसेन, नशा सामाजिक बुराई है, इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता का होना जरूरी - कलेक्टर अरविंद दुबे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 31, 2023

रायसेन, नशा सामाजिक बुराई है, इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता का होना जरूरी - कलेक्टर अरविंद दुबे।

नशा सामाजिक बुराई है, इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता का होना जरूरी - कलेक्टर अरविंद दुबे।

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायसेन के लाड़ली वाटिका में कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने पेंटिंग्स के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश।

रायसेन, नशा सामाजिक बुराई है, इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता का होना जरूरी - कलेक्टर अरविंद दुबे।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता बहुत जरूरी है। नशामुक्त समाज बनाने के लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। नशा करने से व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। सामाजिक प्रतिष्ठा तो धूमिल होती ही है, साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। यह बात कलेक्टर अरविंद दुबे ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायसेन स्थित लाड़ली वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कही। कलेक्टर दुबे ने कहा कि तम्बाकू, मद्यपान तथा मादक पदार्थो, नशीली दवाईयां, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहता। कई बार अपराध घटित कर देता है, नशा कई दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। घर-परिवार व लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। घर का परिवेश भी खराब होता है। बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पाते। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग संकल्प लें और यह निर्धारित करें कि ना तो स्वयं नशा करेंगे और ना हीं अपने परिवार में किसी को करने देंगे। जो लोग नशा कर रहे हैं, उन्हें भी नशा छोड़ने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे। 

बच्चों ने पेंटिंग बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
लाड़ली वाटिका में विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों द्वारा नशामुक्ति विषय पर आधारित पेंटिंग्स बनाकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं बच्चों को नशे के सेवन होने वाली बीमारियों, दुष्परिणामों, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं नशा नहीं करने और अन्य नागरिकों को भी नशे का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया, एसडीएम मुकेश सिंह, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...