रायसेन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़ें, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 16, 2023

रायसेन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़ें, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़ें, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद।

रायसेन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़ें, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जनपद पंचायत बाड़ी के ग्राम नायगांव कलाँ में सम्पन्न हुआ सामुहिक विवाह सम्मेलन। मुख्यमंत्री ने किया लाइव संबोधन, दिया सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद। मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में इस वर्ष शासन द्वारा वधु के खाते में सीधे 49,000 रु की राशि देने का शासन का निर्णय हुआ है। दो वर्षों से कोविड काल के कारण विवाह सम्मेलन नही हो पाए थे। इस वर्ष क्षेत्र भर में बड़े उत्साह के साथ यह आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शुभारंभ कराने में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी पहुँचे।

रायसेन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 62 जोड़ें, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद।

वही समापन के अवसर पर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, रायसेन एसपी विकास शाहवाल, भाजपा व अन्य कार्यकर्ता पहुँचे। अतिथियों द्वारा चैक वितरण कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया गया। प्रभा बृजगोपाल पटेल, उपाध्यक्ष अंकित पटेल, नया गांव सरपंच मीना नीलेश पटेल द्वारा सभी वर-वधुओं को रामायण भेंट कर सभी के पैर पखारे। पूरे ग्राम के ग्रामीण जनों ने भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया। जिला स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरिमामयी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...