Post Top Ad
Saturday, May 20, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, समाजसेवी संजय राठौर ने गोद ली बिटिया का पढ़ाई से लेकर शादी तक का उठाया खर्च।
राजगढ़/तलेन, समाजसेवी संजय राठौर ने गोद ली बिटिया का पढ़ाई से लेकर शादी तक का उठाया खर्च।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर तलेन के समाजसेवी संजय राठौर ठेकेदार वर्तमान पार्षद वार्ड क्रमांक 4 ने गोद ली हुई बेटी पूजा लववंशी की विवाह करवा कर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। आपको बता दें कि तलेन के समीप बावड़ी खेड़ा निवासी जगदीश प्रसाद लववंशी पिता मांगीलाल लववंशी का कोरोना के समय 2021 में कोरोना से संक्रमित होने के कारण दुखद निधन हो गया था। जगदीश लवंवशी अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता व 6 पुत्रियां, तथा 1 साल का बेटा छोड़ गए थे। उनका परिवार तब निर्धनता के चलते दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहा था। इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर नगर तलेन के समाजसेवी संजय राठौर आगे आए और उन्होंने स्वर्गीय जगदीश लववंशी की बड़ी बेटी पूजा लववंशी की पूरी पढ़ाई व शादी का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली थी। जिसे समाजसेवी संजय राठौर ठेकेदार ने बखूबी निभाया। पूजा की पूरी पढ़ाई का खर्च व विवाह का खर्च उठाते हुए विवाह संपन्न करवाया। उनके इस सराहनीय कार्य की ग्रामीण सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद