रायसेन/बरेली, दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद चला चाकू, स्कूटी में लगाई आग, गंभीर घायल युवक को किया रैफर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 15, 2023

रायसेन/बरेली, दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद चला चाकू, स्कूटी में लगाई आग, गंभीर घायल युवक को किया रैफर।

दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद चला चाकू, स्कूटी में लगाई आग, गंभीर घायल युवक को किया रैफर।

रायसेन/बरेली, दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद चला चाकू, स्कूटी में लगाई आग, गंभीर घायल युवक को किया रैफर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
रायसेन। भोपाल-सागर स्टेट हाइवे पर सेंट्रल बैंक के सामने सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी स्कूटी में भी आग लगा दी, जिससे स्कूटी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। चाकू लगने से घायल हुए युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे पटेल नगर निवासी सागर बेदी एवं मुकेश ठाकुर के बीच कहा सुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश ने सागर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी स्कूटी में आग लगा कर भाग गया। हमले में घायल सागर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...