Post Top Ad
Wednesday, May 31, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर घर में घुसकर की मारपीट।
विवाहिता से छह साल तक दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर घर में घुसकर की मारपीट।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक के परिजनों पर सहयोग करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले एक युवक से उसकी मोबाइल से बातचीत शुरू हुई। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद युवक ने मुझसे शादी करने का झांसा दिया और लगातार मेरे साथ दुष्कर्म करता रहा। जब मैंने युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो वह शादी करने से मना करने लगा। इसके बाद उसने घर मे घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर जॉनी पुत्र सरनाम सिंह, तुलसी देवी, रुपेंद्र व सुमन देवी निवासी जलूपुर थाना अजीतमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही उसके परिजनों पर मारपीट का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद