किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 31, 2023

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज।

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज।

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं मामला दो धर्मों के बीच का होने के चलते पुलिस ने भी सक्रिय होकर युवती की खोजबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री कस्बे के जनता महाविद्यालय की छात्रा है। वहीं पर पुत्री की दोस्ती शिवा गौतम पुत्र भूपेश कुमार निवासी पुरवा डोरी से हो गई। 29 मई को सुबह पांच बजे शिवा ने पुत्री को मोहल्ले के बाहर सड़क पर बुलाया और अपने साथ भगा ले गया। कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़े बंटी पुत्र राम दास निवासी अजीतमल व अजय कुमार पुत्र बृजेन्द्र कोरी निवासी जलूपुर के सहयोग से पुत्री को औरैया की ओर बाइक से ले गया। जब मुझे जानकारी हुई तो मैंने कई जगह खोजबीन की। मैंने अजय से पूछताछ की तो उसने आरोपित युवक शिवा के मोबाइल नम्बर दिये। कहा कि इन्हीं नम्बरों पर बात कर लो तो पुत्री का पता लग जायेगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया। वहीं इस संबंध में अजीतमल कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी के लिये टीम लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...