रायसेन/सिलवानी, आत्मिक कल्याण का मुख्य साधन है भगवान भक्ति - रेवा शंकर शास्त्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 19, 2023

रायसेन/सिलवानी, आत्मिक कल्याण का मुख्य साधन है भगवान भक्ति - रेवा शंकर शास्त्री।

आत्मिक कल्याण का मुख्य साधन है भगवान भक्ति - रेवा शंकर शास्त्री।

रायसेन/सिलवानी, आत्मिक कल्याण का मुख्य साधन है भगवान भक्ति - रेवा शंकर शास्त्री।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी के सरस्वती नगर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आयोजन रविशंकर शर्मा, सुरेश शर्मा, गणेश शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, विपिन शर्मा एवं सौरभ शर्मा के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन सरस्वती नगर में किया जा रहा है। कथा व्यास रेवाशंकर शास्त्री ने कहा कि आत्मिक कल्याण का मुख्य साधन है, भक्त जब भगवान की बगैर दिखावा और आडंबर से दूर रह कर भक्ति करता है तो भगवान उसकी भक्ति से सदैव ही प्रसन्न रहते हैं। भगवान प्रसन्न होने के साथ ही भक्त का जीवन सवारने के साथ ही मृत्यु भी संवार देते है। आवश्यकता इस बात की है कि व्यक्ति सच्चे मन से निस्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति करता रहे। दिखावा और आडंबर से दूर रहे, तभी वह भगवान को पा सकता है। अन्यथा उसका जीवन कठिनाईयो में रहता हैं।

रायसेन/सिलवानी, आत्मिक कल्याण का मुख्य साधन है भगवान भक्ति - रेवा शंकर शास्त्री।

व्यक्ति को चाहिए कि वह प्रतिदिन कम से कम एक घंटा प्रभु स्मरण करे। भगवान हमेशा ही भक्त के सात्विक भाव से मिलते है ना कि धन और दौलत से। पंडित रेवाशंकर शास्त्री ने बताया कि संत, ग्रंथ,  सत्संग व भक्त मिलन भगवान की कृृपा से ही संभव हो पाते है। मानव यदि संत, ग्रंथ व सत्संग का लाभ लेना चाहता है व जीवन को सुखी समृद्व बनाना चाहता है तो उसे सत्य के रास्ते का अनुशरण कर धर्म रुपी आचरण को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। अन्यथा जीवन में सुख को प्राप्त नही किया जा सकता है। जन्म से मृत्यु तक सदैव ही मानव की यात्रा चलती रहती हैं। जो व्यक्ति धर्म का विनाश कर स्वयं को सब कुछ मान लेता है उसकी आयु, पुण्य व धर्म स्वतः ही नष्ट हो जाता हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...