रायसेन/बरेली, एक बार फिर पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत पर दाव लगा सकती है कांग्रेस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 17, 2023

रायसेन/बरेली, एक बार फिर पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत पर दाव लगा सकती है कांग्रेस।

एक बार फिर पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत पर दाव लगा सकती है कांग्रेस।

रायसेन/बरेली, एक बार फिर पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत पर दाव लगा सकती है कांग्रेस।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। उदयपुरा-बरेली विधानसभा का 16 साल का इतिहास अगर उठाकर देखा जाए तो सन 2008 से लेकर 2013 तक ही बोलबाला रहा है। बाकी सालों में 5 वर्ष भाजपा के और फिर 5 वर्ष कांग्रेस के बीते 5 वर्षों में उदयपुरा को कहीं कुछ मिल गया हो तो ज्ञात नहीं है, लेकिन बरेली को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। सन 2008 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह राजपूत को कांग्रेस ने कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया और उन्होंने विजय हासिल की, इनके 5 वर्ष के कार्यकाल में बरेली शहर को पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिविल हॉस्पिटल जैसी सौगात मिली। इनके ही कार्यकाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा यह तो बड़ी घोषणा की गई थी। वह बात अलग है कि भाजपा के कार्यकाल में इनका निर्माण हो सका। पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत जिन्होंने विधानसभा में इस क्षेत्र के सर्वाधिक प्रश्न लगाए हैं। इन प्रश्नों को असली जामा भी पहनाया गया। भले ही अब वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस कर रही है लेकिन फिर भी क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। 5 वर्ष मैं कांग्रेस कार्यकाल में बरेली को ऐसी कोई विशेष सौगात नहीं मिली जिसे यहां के मतदाता याद रख सके। भले ही भाजपा से इस बार यहां से किसी को भी प्रत्याशी बनाया जाए लेकिन अगर कांग्रेस प्रत्याशी बनाती है तो सबसे ऊपर पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के नाम को ही अंकित किया जा सकता है। पूर्व विधायक जिन्होंने विधायक रहते इस क्षेत्र के हित में ही कार्य किया है। आज भी कांग्रेस को समर्पित रहकर कांग्रेश हित में ही कार्य कर रहे हैं। उनका पूरा परिवार इनके पुत्र कांग्रेस को ही समर्पित है। अगर कांग्रेस पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के नाम पर मोहर लगाती है तो क्षेत्र का विकास होना संभव है। पूर्व विधायक के कार्यकाल में कांग्रेस हमेशा एकजुट रहा करती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस में ही एकजुटता देखने को नहीं मिल रही है। ऐसे व्यक्तियों को मंडल में नियुक्त किया गया है, जिनका अस्तित्व ही खतरे में है। क्योंकि इनके द्वारा कभी कांग्रेस के हित में कार्य नहीं किया जाता, सिर्फ अपने हितों को कांग्रेस के नाम पर बढ़ावा दिया जाता है। कांग्रेस की लाइन में खड़े स्वयं कांग्रेसी दिखाई नहीं दे रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...