रायसेन, मौसम ने फिर बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई आंधी और बारिश की संभावना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 19, 2023

रायसेन, मौसम ने फिर बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई आंधी और बारिश की संभावना।

मौसम ने फिर बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई आंधी और बारिश की संभावना।

रायसेन, मौसम ने फिर बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई आंधी और बारिश की संभावना।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। क्षेत्र में मौसम के मिजाज में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच जहां बुधवार-गुरुवार को हल्की बारिश हुई थी। तो वहीं गुरुवार-शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी खराब मौसम की संभावना जताई है। हम आपको यह बता दें कि क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सूरज सुबह से ही आसमान से आग उगलना शुरू कर देता है, जिसके कारण शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो जाता है। दोपहर में लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर के बाद से मौसम ने एक बार फिर करवट ली और आसमान में बादल छाने लगे। क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, जिसके कारण तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन तेज धूप से लोगों को राहत मिली। आज सुबह से ही आसमान में बादल छा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने खराब मौसम रहने की संभावना जताई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मई तक एक्टिव रहेगा। इस कारण हल्की बारिश और आंधी चलेगी। जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और रात में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...