रायसेन/बरेली, सड़कों पर बेजुबान जानवर हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार, गौ सेवा के नाम पर की जा रही खानापूर्ति। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 2, 2023

रायसेन/बरेली, सड़कों पर बेजुबान जानवर हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार, गौ सेवा के नाम पर की जा रही खानापूर्ति।

सड़कों पर बेजुबान जानवर हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार, गौ सेवा के नाम पर की जा रही खानापूर्ति।

रायसेन/बरेली, सड़कों पर बेजुबान जानवर हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार, गौ सेवा के नाम पर की जा रही खानापूर्ति।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर सुबह से शाम तक बेजुबान पशुओं के झुंड लगे रहते हैं जो वाहनों का शिकार भी होते हैं। कई बार तो सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त पशु पड़े-पड़े अपने प्राण त्याग देते हैं, जिन्हें वहां से उठाने के लिए नगर परिषद से निवेदन करना पड़ता है। तब कहीं जाकर सड़क से पशुओं को उठाया जाता है। शहर में गौ सेवा के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली संस्थाओं की कमी नहीं है। वही एक सामाजिक संस्था जो पशुओं के उपचार का दावा करती है लेकिन मौके पर संपर्क करने के बाद भी पशुओं का उपचार नहीं हो पाता, जिस कारण पशु अपने प्राण सड़कों पर ही त्याग देते हैं। पंडित दीनदयाल परिसर के सामने डिवाइडर से लगकर एक पशु को वाहन ने अपनी चपेट में लिया, जिस कारण गाय के पैर से खून की धार चलती रही जिसे देखने के लिए अन्य गाय भी मौके पर मौजूद रही। लेकिन नागरिक गण तमाशा देखते रहे, किसी ने भी गाय का उपचार करने के लिए किसी भी संस्था से संपर्क करना मुनासिब नहीं समझा। व्हाट्सएप के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं में गाय का फोटो डालकर गाय के उपचार के लिए निवेदन किया, लेकिन कोई भी उपचार के लिए मौके पर नहीं पहुंच सका। शहर में निजी स्वार्थ के लिए गो सेवक अपने आपको गो सेवक तो कहते हैं लेकिन गौ सेवा का धर्म उनके द्वारा नहीं अपनाया जाता। शहर में गौशाला नहीं होने के कारण गाय की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जगह-जगह गाय दुर्घटना का शिकार हो रही है जो उपचार के अभाव में अपने प्राण भी त्याग रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...