रायसेन/बरेली, छींद धाम में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ से पूर्व निकली गई भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 20, 2023

रायसेन/बरेली, छींद धाम में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ से पूर्व निकली गई भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा।

छींद धाम में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ से पूर्व निकली गई भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा।

  • कंप्यूटर बाबा के साथ विधायक देवेंद्र पटेल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और नगर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।

रायसेन/बरेली, छींद धाम में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ से पूर्व निकली गई भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 20 मई से छींद धाम में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ शुभारंभ से पूर्व हिंदू उत्सव समिति और नगर के समस्त धार्मिक संगठनों के तत्वाधान में नगर के मानस सत्संग भवन से भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गणेश मंदिर पहुंची, उसके पश्चात यह शोभायात्रा छींद धाम के खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में निकाली जाने वाली भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्य में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए सर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी।

रायसेन/बरेली, छींद धाम में आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ से पूर्व निकली गई भव्य और विशाल कलश शोभायात्रा।

वहीं बुंदेलखंड की प्रसिद्ध रमतुल्ला पार्टी और नन्ही-मुन्नी बच्चियों के द्वारा अखाड़े के माध्यम से दिखाए जाने वाले हैरतअंगेज कारनामों ने लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। बता दें कि मानस भवन से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा के निकलने के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं ठंडे जल की व्यवस्था तो कहीं शरबत पिलाया गया। छींद धाम में 20 मई से 30 मई तक आयोजित होने वाले 100 गांव का श्रीराम महायज्ञ, राम कथा और आचार्य अनिरुद्ध महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का वांचन होगा। आयोजित होने वाले इस धर्ममय में कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पण्डोखर सरकार के द्वारा दिव्य दरबार 21 से 23 मई तक प्रतिदिन कार्यक्रम संपन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...