Post Top Ad
Wednesday, May 31, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
कर्मचारियों की गलती भुगत रहा खाताधारक, खाते से कट रही दूसरे की किश्त।
कर्मचारियों की गलती भुगत रहा खाताधारक, खाते से कट रही दूसरे की किश्त।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कस्बे में स्थित यूनियन बैंक के कर्मचारियों की एक गलती से खाताधारक को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। खाता धारक के खाते से किसी और व्यक्ति के द्वारा लिए गए लोन की किश्त काट ली जाती है। जिससे खाता धारक का अकाउंट माइनस में चला जाता है। उधर पीड़ित का कहना है कि वह लगभग दस माह से बैंक के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार, बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी यशपाल सिंह पुत्र राज कुमार ने बताया कि उसका कस्बे स्थित यूनियन बैंक में बचत खाता है। जिसके बैंक खाते से किसी काव्य तिवारी नाम के व्यक्ति द्वारा लिए गए लोन की किश्त काट ली जाती है। जिसके खाते से किसी और व्यक्ति द्वारा लिये गये लोन की किश्त कट जाने से उसका खाता माइनस में चला जाता है। इस कारण उसके भुगतान समय से नहीं हो पाते हैं। इस समस्या को लेकर वह कई माह से बैंक के चक्कर लगा रहा है। लेकिन बैंक के अधिकारी सही करने का आश्वासन देकर लौटा देते हैं। बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में तत्कालीन बैंक मैनेजर एवं वर्तमान में यूनियन बैंक औरैया शाखा के प्रबंधक बृजेश कुमार ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में है। इसका समाधान स्थानीय शाखा से न होकर उच्च स्तर से होगा। उच्च अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बता दिया गया है, जल्द ही समाधान हो जाएगा।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद