रायसेन, नाले में डाली मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 31, 2023

रायसेन, नाले में डाली मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन।

नाले में डाली मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन।

रायसेन, नाले में डाली मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा शहर में घर-घर नलों में पानी सप्लाई के लिए मुख्यमंत्री जल आवर्धन नजर योजना में करोड़ो खर्च किए गए थे। लेकिन अब पाइपलाइन सड़क किनारे से उखाड़ कर उसे निर्माणाधीन नाले के बीच में डाली जा रही है। ऐसी स्थिति में लीकेज होने पर शहरवासी जनता व प्रदूषित नाले का पानी पीने को मजबूर होंगे, जिससे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। नागरिकों ने कलेक्टर, नगरपालिका के सीएमओ इशांत धाकड़, नपाध्यक्ष सविता सेन से  शिकायत की है। जिसमें पाइप लाइन की जांच कराए जाने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट भवन के ठीक सामने सांची रोड़ पर निर्माणाधीन नाले के बीचो-बीच यह पाइप लाइनों को सड़क किनारे से उखाड़ कर डाली जा रही है जो कि सरासर गलत व अनुचित है। लोगों का कहना है कि वार्ड 4 के कांग्रेस पार्षद दीपक थौरात, नपाध्यक्ष सविता सेन को नागरिकों की सेहत की जरा भी चिंता नहीं है। कमाई के लालच में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मिलजुलकर दोबारा से पाइप लाइनों को विस्तार करने के उद्देश्य से यह फर्जीवाड़ा धड़ल्ले से किया जा रहा है। रहवासी गोपाल नामदेव, रविकांत गुरु राय, शेखर यादव, विदोष गुप्ता, सोनू सुमेश यादव, राजकुमार गुप्ता ने वर्तमान में नाले के बीचों-बीच डाली जा रही पाइप लाइन के जांच की अविलंब मांग की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...