राजगढ़/तलेन, विधायक ने किया एक किलो मीटर लंबे डामर रोड का भूमिपूजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 23, 2023

राजगढ़/तलेन, विधायक ने किया एक किलो मीटर लंबे डामर रोड का भूमिपूजन।

विधायक ने किया एक किलो मीटर लंबे डामर रोड का भूमिपूजन।

राजगढ़/तलेन, विधायक ने किया एक किलो मीटर लंबे डामर रोड का भूमिपूजन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। मंगलवार को विधायक राज्यवर्धन सिंह द्वारा कायाकल्प के तहत सारंगपुर रोड से तो आंगनवाडी भवन केवट मोहल्ला तक के रोड का भूमिपूजन समारोह मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ। वही रोड की लंबाई लगभग 1 किलोमीटर व लागत 60 लाख 60 हजार है। वही इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, चन्दर सिंह यादव, गंगा प्रसाद चौधरी, गोपाल कृष्ण यादव एवं सीएमओ अशोक ठाकुर उपस्थित थे। वही विधायक द्वारा क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। वही नगर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिल कर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कनीराम कुशवाहा परसुखेड़ी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनिट का मौन रखकर श्रदांजली दी गई। कार्यक्रम का संचालन महेश भतकरिया ने किया। इस मौके पर पार्षद महेश यादव, पार्षद प्रतिनधि राधेश्याम यादव, आजाद वंशकार, शिव प्रसाद शर्मा, गिरधारी जाटव, बाल कृष्ण यादव, शिव आयडिया, अरुण यादव, एलम सिंह यादव, मान सिंह यादव, श्याम जाट, लाड सिंह ठेकेदार, राम सिंह यादव, हेमराज यादव, राकेश यादव, राहुल यादव, छोटू भतकरिया सहित कई लोग व नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...