जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं सहित पल्स पोलियों अभियान की समीक्षा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 27, 2023

जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं सहित पल्स पोलियों अभियान की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं सहित पल्स पोलियों अभियान की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं सहित पल्स पोलियों अभियान की समीक्षा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं सहित पल्स पोलियों अभियान की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को उपलब्ध कराएं जिससे स्वस्थ समाज बन सके। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनवाएं और जहां भी बच्चे दवा पीने से छूट रहे हैं, उनको चिन्हित कर घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूर्ण ईमानदारी से निभाएं जिससे कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की दवा लेने से वंचित न रहने पाए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने अवगत कराया की पल्स पोलियो अभियान के दौरान जनपद में 0-5 वर्ष तक के कुल 2,58,913 बच्चों का लक्ष्य है और दिनांक 28 मई 2023 को बूथ दिवस पर स्कूल/आंगनवाडी केंद्रों पर कुल 824 बूथ बनाए गए हैं। इसके उपरांत दिनांक 29 मई 2023 से 2 जून 2023 तक हाउस टू हाउस एक्टिविटी के लिए 442 टीमें लगाई गई है जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी तथा ईट भट्ठों, बस स्टैंड, मुख्य चौराहे आदि पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु 41 ट्राजिट, 18 मोबाइल टीमें लगाई गई है। जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि बूथ दिवस पर सभी आंगनवाडी केन्द्र व स्कूल खुले रहेंगे तथा स्कूलों में मिड डे मील का वितरण तथा शिक्षकों के द्वारा बच्चों की बुलावा टोली बनाकर गांव-गांव 0-5 वर्ष के बच्चों को बुलाकर अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर दवा पिलाने का पूर्ण प्रयास किया जाए। श्रीवास्तव ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों के कार्यों की समीक्षा में निर्देशित किया कि ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चिन्हित किया जाए जहां कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी और आशा रुचि न ले रही हों, जिसके कारण वहां की रिपोर्ट पिछड़ रही है इसके लिए संबंधितों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी को आवश्यक रूप से मिल सके और सभी स्वस्थ रह सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त एसीएमओ, समस्त सीएससी अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...