Post Top Ad
Saturday, May 27, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
राजनीति
नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ, उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ।
नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ, उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक व 15 वार्डों के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इटावा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे। जिससे इस नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राम मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी जनता ने सौंपी है उसे ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करने की जरूरत है और अपने क्षेत्र का विकास करें। शपथ ग्रहण समारोह उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने शपथ ग्रहण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का काम करूंगी और अपने नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, प्रमोद अग्रहरी, श्रीकांत पाठक, रजनीश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत प्रताप सिंह उर्फ सोनू सेंगर, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, यशवीर सिकरवार, ब्रजराज गुर्जर, अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार, 15 वार्डो के सभासद उर्मिला देवी, राहुल तिवारी, गौरव पोरवाल, हिमांशु चौहान, शन्नो देवी, शिवानी, सत्यप्रकाश, अनुज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुशील कुमार, अक्षय प्रताप सिंह, सुमन देवी, अनीशा बेगम, नजरा बेगम, प्रियंका गुप्ता सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद