Post Top Ad
Monday, May 29, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, राम-भरत मिलाप भाइयों में प्रेम का प्रतीक - अनिरुद्ध आचार्य महाराज।
रायसेन/बरेली, राम-भरत मिलाप भाइयों में प्रेम का प्रतीक - अनिरुद्ध आचार्य महाराज।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। छिंद धाम प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के छठवें दिन कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज राम कथा में राम-भरत मिलाप का मार्मिक वर्णन जब कर रहे थे तो कथा पंडाल में बैठे श्रोताओं की भी आंखें नम हो गई। कथावाचक कहते हैं कि चित्रकूट में रमे रहे तुलसी अवध नरेश, जिन पर विपदा आन पड़ी, वो आवत है इस देश। चित्रकूट तीर्थ की महिमा बताते हुए उत्तम स्वामी ने चित्रकूट में कामता नाथ पर्वत पर श्रीराम भरत मिलाप का प्रसंग बहुत ही कारुणिक स्वर में वर्णित किया। इस प्रसंग में श्रोता भी भावुक हो गए और स्वयं स्वामीजी का गला भर आया। कहा... ये राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न जैसे भाइयों का प्रेम देख लो। अखिल आर्यवर्त भारतवर्ष के चक्रवर्ती साम्राज्य अयोध्या का राज्य सिंहासन का त्याग विश्व में बड़ा उदाहरण है, वैसा कही नहीं। राम कहते भरत तुम राज्य संभालो, भरत कहते नहीं नहीं प्रभु राज्य तो आपका ही है, मैं तो आपका चरण सेवक हूं।
ऐसा समर्पण सिखाती है रामायण। ऐसी महान कथा विश्व में कोई नहीं। कहा कि हमारे महापुरुषों का जो पुरुषार्थ है, हमारे पूर्वजों का जो शौर्य, गौरव, जो उनका भूतकाल है, वो हमारा वर्तमान है। हमारा वर्तमान उनके त्याग से ही है और आज जो महापुरुष हैं, उनका वर्तमान हमारा भविष्य है। वही कथा वाचक वर्तमान में चल रहे नारियों पर अत्याचार की कहानी फिल्म दा केरला स्टोरी से संबंधित कुछ बातें बताते हुए कहते हैं कि नारी पर अत्याचार किस कदर हो रहा है, धर्म परिवर्तन देश में जोरों पर है। वही राम कथा स्थल से कुछ दूरी पर बनी यज्ञशाला में प्रतिदिन हजारों की संख्या में जनमानस यज्ञशाला की परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। कथा के प्रारंभिक और अंतिम चरण में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा महाराज जी की पूजन अर्चना कर शास्त्र की पूजन की गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद