चेहरे पर कालिख पोतकर युवक को पहनाई चप्पलों की माला, युवती को भगा ले जाने की दी सजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 29, 2023

चेहरे पर कालिख पोतकर युवक को पहनाई चप्पलों की माला, युवती को भगा ले जाने की दी सजा।

चेहरे पर कालिख पोतकर युवक को पहनाई चप्पलों की माला, युवती को भगा ले जाने की दी सजा।

चेहरे पर कालिख पोतकर युवक को पहनाई चप्पलों की माला, युवती को भगा ले जाने की दी सजा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। यूपी के बदायूं जनपद में कुवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरइया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के मुंह पर कालिख पोत कर जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाया जा रहा है। इतना ही नहीं युवक को एक युवती और कुछ बच्चे चप्पलों से पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कुवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरइया गांव का युवक चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी करता था। वहीं युवती का परिवार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक युवती को भगा ले गया था, जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने शादी की बात कह कर दोनों को गांव बुला लिया। फिर युवती के परिवार वालों ने युवक का मुंह काला करके और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि युवती भी इस वीडियो में युवक को चप्पल मारते हुए दिखाई दे रही है। गांव के बच्चे भी युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। अभी इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व प्रधान के यहां रविवार को इस बात की पंचायत होनी है। युवक को छोड़ दिया जाए या कानूनी कार्रवाई उसके खिलाफ की जाए इस पर चर्चा होगी। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद गांव में सजा देने की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...