Post Top Ad
Monday, May 29, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ा।
बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पकड़ा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर। घाटमपुर में एक युवक औरैया से अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहन कर पहुंचा। युवक प्रेमिका से मिलकर वापस लौट रहा था। तभी लोगों ने बच्चा चोर के शक में बुर्का पहने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने प्रेमिका से मिलने की बात बताई है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घाटमपुर नगर में एक युवक को बुर्का पहने देख लोगों ने बच्चा चोर के शक में पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान औरैया जिले के जगन्नाथपुर गांव निवासी अंसार पुत्र शमशुद्दीम के रूप में बताई है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह रविवार दोपहर घाटमपुर क्षेत्र में अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर आया था। ताकि प्रेमिका के घरवाले उसे पहचान ना सके। प्रेमिका के घर पहुंचने पर प्रेमिका युवक को अपनी दोस्त बताकर घर के अंदर ले गई थी। प्रेमिका से बातचीत करने के बाद युवक बुर्का पहने हुए वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों की नजर बुर्का के नीचे पैरो में पहने जूतों पर गई, तो लोगों को शक हुआ की बुर्के के अंदर युवक है। लोगों को लगा की यह बच्चा चोर है। जिस पर लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लेकर आई। पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलकर वापस लौट रहा था। युवक ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी भी घाटमपुर में है। एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक को लोगों ने बच्चा चोर के शक में पकड़ा था। युवक ने बताया कि वह प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर आया था, ताकि कोई उसे पहचान ना सके।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद