सकारात्मक नजरिये के साथ कुछ न कुछ सीखें, ट्रेनिंग के दौरान अपने बेहतर व्यक्तित्व की छाप छोड़कर आएं - डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 29, 2023

सकारात्मक नजरिये के साथ कुछ न कुछ सीखें, ट्रेनिंग के दौरान अपने बेहतर व्यक्तित्व की छाप छोड़कर आएं - डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना।

सकारात्मक नजरिये के साथ कुछ न कुछ सीखें, ट्रेनिंग के दौरान अपने बेहतर व्यक्तित्व की छाप छोड़कर आएं - डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना।

  • डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने किया मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ।
  • अधिकारियों की प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ाने के लिए मिड कैरियर ट्रेनिंग आयोजन।

सकारात्मक नजरिये के साथ कुछ न कुछ सीखें, ट्रेनिंग के दौरान अपने बेहतर व्यक्तित्व की छाप छोड़कर आएं - डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
भोपाल। प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आयोजित मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ 29 मई सोमवार को प्रशासन अकादमी में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने किया। इस अवसर पर सक्सेना ने कहा कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम अधिकारियों के व्यक्तित्व और प्रोफेशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस ट्रेनिंग में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभागी अपनी सकारात्मक सोच के साथ हर जगह से कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करें। सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि ट्रेनिंग के दौरान देश-विदेश में सभी प्रतिभागी अपने बेहतर व्यक्तित्व की छाप छोड़कर आएं।

नया सीखने का मिल रहा अवसर
ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले रहे अधिकारियों से चर्चा करते हुए एडीजी पुलिस ट्रेनिंग अनुराधा शंकर ने कहा कि सभी प्रतिभागी अपनी व्यस्तताओं से दूर इस दौरे में कुछ नया सीखेंगे, जिससे प्रोफेशनल दक्षता और बढ़ेगी। कार्यक्रम में प्रशासन अकादमी के निदेशक मुजीबर रहमान खान ने कहा इस मिड कैरियर ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को कोई कुछ नहीं सिखाता बल्कि वह अपने अनुभवों से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग के दौरान इमोशनल इंटेलीजेंस और क्रिमिनल जस्टिस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की तकनीकी बारीकियां सिखायी जाएंगी।

ट्रैनिंग में हो चुके शामिल 75 अधिकारी
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ाने के लिए मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इस प्रोग्राम के दौरान अधिकारियों को देश-विदेश में पुलिसिंग के नए आयाम सीखने को मिलते हैं। अधिकारियों का तीसरा दल ट्रेनिंग के लिए जा रहा है। अभी तक 75 अधिकारी इस ट्रेनिंग में शामिल हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...