Post Top Ad
Thursday, June 1, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, हर बूथ पर चलेगा घर-घर जनसंपर्क अभियान, विधायक की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा अभियान।
रायसेन, भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, हर बूथ पर चलेगा घर-घर जनसंपर्क अभियान, विधायक की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा अभियान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सत्ता संगठन के पदाधिकारियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी सिलसिले में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशेष अभियान पर फोकस किया गया। भाजपा नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा केंद्र और प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं की उपलब्धिया बताई। भाजपा मोर्चा की संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दो चरणों में मोर्चा के पदाधिकारी को विस्तार से समझाया। आगामी 20 से 30 जून तक घर-घर जनसंपर्क अभियान हर बूथ पर विधायक की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम ढोल-नगाड़ों के साथ किए जाएंगे। इसमें केंद्र की मोदी सरकार की सभी योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। वहीं प्रदेश सरकार की अभिनव योजना तीर्थ दर्शन, किसान सम्मान, लाड़ली बहना जैसी सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। हर विधानसभा स्तर पर सातों मोर्चा का सम्मेलन होना अनिवार्य है, इसकी व्यवस्था विधायक और मंडल अध्यक्ष करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मिलित होना है। हर विधानसभा में पांच लोगों वरिष्ठों की टीम 125 लोगों से संपर्क करेगी। एक व्यक्ति 25 लोगों से संपर्क कर एक नंबर पर मिस्ड कॉल देगा। यह सभी कार्य जनसंपर्क के लिए बूथ स्तर तक होंगे। बैठक में सातों मोर्चाओं के अध्यक्ष सूरज दोहरे, विनोद साहू, गायत्री नगरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र नागर, सरदार बरकड़े, सिद्धिक सिद्दीकी, हरि साहू, बेगमगंज जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, ओम प्रकाश मीणा एवं हेमलता रघुवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तोमर जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं जनसंपर्क द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जगदीश अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद