पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 15 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 31, 2023

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 15 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 15 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

  • विशेष पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए।

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 15 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
भोपाल। पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जुलाई में सेवानिवृत्‍त 15 कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक सुषमा सिंह ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। विशेष पुलिस महानिदेशक तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये। नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन, कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पु‍लिस महानिदेशक विजय कटारिया, चंचल शेखर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्‍तव, राजेश चावला आदर्श कटियार सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक योजना शाखा ध्‍यानूराव बच्‍चन, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग (फोटो) शाखा सीमा कुलश्रेष्‍ठ, निरीक्षक विशेष शाखा जाकिर हुसैन, कार्यवाहक निरीक्षक अजाक शाखा सुरेन्‍द्र कुमार शुक्‍ला, सूबेदार (एम) महिला सुरक्षा शाखा शिवकुमारी राजपूत, उप निरीक्षक विशेष शाखा रामनरेश सिंह, उप‍ निरीक्षक (अ) केन्‍द्रीय आवक-जावक शाखा शैतान सिंह, उप निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा राजकुमार व्‍यास, उप निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा रामसिंह दोहरे, कार्यवाहक उप निरीक्षक विशेष शाखा सच्चिदानंद यादव, कार्यवाहक स.उ.नि. अ.अ.वि. शाखा अजीम खान, कार्यवाहक स.उ.नि. अ.अ.वि. शाखा मिठ्ठूलाल चौधरी, कार्यवाहक स.उ.नि. विशेष शाखा आदित्‍य प्रसाद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक (चालक) विशेष शाखा लीलाधर पटेल तथा प्रधार आरक्षक एस.सी.आर.बी. शाखा अजीत कुमार सिंह को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...