रायसेन, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 25, 2023

रायसेन, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी।

विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी।

  • स्वास्थ्य मंत्री ने गैरतगंज में एक करोड़ 46 लाख तथा देवनगर में 24 लाख रू के विकास कार्यो की दी सौगात।

रायसेन, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे/जसवंत साहू, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के देवनगर तथा गैरतगंज में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में एक करोड़ 70 लाख रू से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। विकास पर्व जनकल्याण, खुशहाली और अनेक सौगातें लेकर आया है। गैरतगंज कृषि उपज मंडी में लगभग एक करोड़ 45 लाख रू और देवनगर उपमंडी में 25 लाख रू के विभिन्न विकास कार्यो की सौगातें मिली हैं।

रायसेन, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी।

इनका मंडी में आने वाले किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही क्षेत्र में भी विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई के लिए पानी तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विकास पर्व के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यो, विकास कार्यो तथा सरकार की जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में हमारा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। हर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो से तस्वीर बदली है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, नगरों में स्थित अस्पतालों का उन्नयन कर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बच्चों को आधुनिक और बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं। सीखो-कमाओ योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य स्वरोजगारमूलक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिनांक 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना के आवेदन पुनः भरे जा रहे हैं।

रायसेन, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब 21 वर्ष की आयु पूर्ण चुकी महिला भी लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। साथ ही जिन महिलाओं के परिवार के सदस्यों के नाम पर चार पहिया वाहन ट्रैक्टर है, वह भी योजना के लिए पात्र हैं। सभी पात्र बहनें लाड़ली बहना योजना का आवेदन जरूर भरें। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने संबोधित किया। 

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इन विकास कार्यो का किया गया भूमिपूजन तथा लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज जनपद के देवनगर में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में 24.56 लाख रू लागत के तीन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कृषि उपमंडी देवनगर कार्यालय में 11.08 लाख रू की लागत से बनने वाले सुलभ शौचालय निर्माण कार्य, उपमंडी प्रांगण में 10.61 लाख रू लागत के सीसी कार्य तथा 02.87 लाख रू लागत से विभिन्न संरचनाओं का मरम्मतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी गैरतगंज में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा एक करोड़ 45 लाख रू से अधिक राशि के विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया।

रायसेन, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली के साथ अनेक सौगातें लेकर आया है - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा मुख्य मंडी प्रांगण गैरतगंज में 13 लाख 28 हजार रू लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। साथ ही 8.46 लाख रू लागत से कार्यालय भवन के विस्तार हेतु निर्माण कार्य, 13 लाख रू लागत के मंडी प्रांगण में रोड डामरीकरण कार्य, 47.47 लाख रू लागत से कृषक संगोष्ठी भवन निर्माण कार्य, 13 लाख रू लागत से मुख्य रोड से मंडी गेट तक के रोड का डामरीकरण कार्य, 11.10 लाख रू की लागत से तौल कांटा स्थापना कार्य, 28 लाख रू लागत से सुलभ शौचालय निर्माण कार्य, 5.70 लाख रू लागत की विभिन्न संरचनाओं का मरम्मतीकरण कार्य और 5.90 लाख रू लागत के गार्डन सौंदर्यकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...