गमगीन माहौल में निकाला गया ताजिया, कलाकारों ने अखाड़ा में दिखाएं युद्ध के करतब, ताजिए कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 30, 2023

गमगीन माहौल में निकाला गया ताजिया, कलाकारों ने अखाड़ा में दिखाएं युद्ध के करतब, ताजिए कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक।

गमगीन माहौल में निकाला गया ताजिया, कलाकारों ने अखाड़ा में दिखाएं युद्ध के करतब, ताजिए कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक।

गमगीन माहौल में निकाला गया ताजिया, कलाकारों ने अखाड़ा में दिखाएं युद्ध के करतब, ताजिए कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के विभिन्न कस्बों में गमगीन माहौल में ताजिया निकाला गया। कर्बला की जंग में मारे गये इमाम मोहम्मद हुसैन सहित 6 दर्जन बलदानियों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नम आंखों से याद किया। ताजिया भ्रमण के बाद पुनः अपने-अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे। जहां पर उन्हें कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अखाडा में समाज के कलाकार लोगों ने लकड़ी आदि चलाकर अपने करतब दिखाए। यह नजारा देखने के लिए छतों पर महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ जमा रही। ताजियों का लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। इस दौरान जनपद में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शहर के मोहल्ला बजरिया मस्जिद से लतीफ खां, वसीम खां व बबलू वारसी मस्जिद तथा बघाकटरा से नवाब एवं वहीद तथा लतीफ के नेतृत्व में एवं सरांय से भी गमगीन माहौल में ताजिया निकाले गये। इसी तरह से कस्बा खानपुर से सईद आरा मशीन वाले, सईद मिस्त्री, मुवीन, हसमत, उमर फारूख आदि के नेतृत्व में पांच ताजिया जुलूस मातम के साथ गमगीन माहौल में निकाला गया। कस्बा खानपुर की हुसैनी मस्जिद पर आये हुए लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। मेमरान मस्जिद पर हमेशा लंगर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ताजिया जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों की काफी भीड़ रही। यह ताजिया निर्धारित मार्गों पर घूमते हुए पुनः अपने-अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे। ताजियों को कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कब दिया गया। ताजिया एवं लंगर में कस्बा खानपुर निवासी अकील खां, जाहिद खां, असलम खां, फजल खां, इरफान खां, इरशाद खां व शानू भाई आदि के अलावा अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कर्बला की जंग में मारे गये मोहम्मद इमाम हुसैन सहित 6 दर्जन बलिदानियों को याद किया गया। इसी तरह से जनपद के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, कंचौसी, सहार, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, अछल्दा, फफूँद, अजीतमल, बाबरपुर एवं अयाना आदि से भी ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूस के दौरान जिले में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से सतर्कता के साथ चुस्त-दुरुस्त रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...