रायसेन/बरेली, राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते हैं - देवी स्वयंप्रभा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 29, 2023

रायसेन/बरेली, राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते हैं - देवी स्वयंप्रभा।

राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते हैं - देवी स्वयंप्रभा।

रायसेन/बरेली, राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते हैं - देवी स्वयंप्रभा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। महिला मंडल बाघ पिपरिया के द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर कथा वाचक देवी स्वयंप्रभा कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कहती हैं कि सुदामा भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते थे। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार-बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं, उनसे जाकर मिलो शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहुंचते हैं और जब द्वारपाल भगवान कृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राम्हण आया है। कृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौङकर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते है। उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है। सिंघासन पर बैठाकर कृष्ण जी सुदामा के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं। लेकिन सुदामा जी अपनी फूंस की बनी कुटिया में रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं। कथा व्यास आगे अगले प्रसंग में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते है। कथा के समापन अवसर पर महिला मंडल के द्वारा कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को प्रसाद वितरण किया गया वहीं कथावाचक की पूजा अर्चना कर कथा का समापन कराया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...