रायसेन/सिलवानी, छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता व गुरुजनो का नाम करे रोशन - विजय शुक्ला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 25, 2023

रायसेन/सिलवानी, छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता व गुरुजनो का नाम करे रोशन - विजय शुक्ला।

छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता व गुरुजनो का नाम करे रोशन - विजय शुक्ला।

  • मंडल अध्यक्ष शुक्ला ने 100 से अधिक छात्राओं को स्कूल जाने किया निशुल्क साईकिल का वितरण।

रायसेन/सिलवानी, छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता व गुरुजनो का नाम करे रोशन - विजय शुक्ला।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षा अध्ययन करने आने वाली बालिकाओं को निशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, सिलवानी बेगमगंज क्षेत्र के विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निज सचिव राजेंद्र पांडे ने साईकिलो का वितरण कर बेहतर शिक्षा अध्ययन करने की शुभकामना दी। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सिलवानी तहसील के ग्राम निम्नापुर, समनापुर, चीखली ग्रामों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की। कार्यक्रम में विशेष रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपाल सिंह राजपूत, मलखान पटेल, लखन पटेल, मेहरबान सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल एवं राजा राजप्रताप सिंह मौजूद रहे।

रायसेन/सिलवानी, छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता व गुरुजनो का नाम करे रोशन - विजय शुक्ला।

अपने सबोंधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाओ का क्रियांवयन कर रही है। गुणवत्ता युक्त स्कूल भवनो का निर्माण कराया जा रहा है। सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत के प्रयासों से सिलवानी नगर में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण प्रगति पर है। स्कूलो में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती किए जाने के साथ ही लेबो को सर्व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, जहां बैठकर विद्यार्थी रिसर्च कर सके। इसके अतिरिक्त उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो की जानकारी भी दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...