दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ की दर्ज हुई रिपोर्ट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 14, 2023

दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ की दर्ज हुई रिपोर्ट।

दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ की दर्ज हुई रिपोर्ट।

दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ की दर्ज हुई रिपोर्ट।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री के साथ नामजद आरोपी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने और उलाहना देने पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी लगभग 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 12 जुलाई 2023 को शाम लगभग 4 बजे अपने ताऊ के मकान से वापस घर लौट रही थी तभी रास्ते में संग्राम पुत्र जागेश्वर दयाल राजपूत उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती खींचकर अपने घर में ले जाने लगा। पुत्री के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका हाथ छोड़ दिया। उसकी पुत्री ने घटना की जानकारी घर पर दी जिस पर वह आरोपी के घर उलाहना देने गया तो उसने मारपीट पर आमादा होने के साथ साथ जाति सूचक गालियां दी। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया है कि किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...