रायसेन/बरेली, पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 25 किलो गांजा व दो कार आरोपियों से की जप्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 14, 2023

रायसेन/बरेली, पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 25 किलो गांजा व दो कार आरोपियों से की जप्त।

पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 25 किलो गांजा व दो कार आरोपियों से की जप्त।

रायसेन/बरेली, पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 25 किलो गांजा व दो कार आरोपियों से की जप्त।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बरेली पुलिस ने गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते करते हुए 25 किलो गांजा सहित तो कार गांजा तस्करों से जप्त की। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो कार जिनमें एक कार गोल्डन कलर की होण्डा सीटी एवं एक कार नीले रंग की शेवरोले से अवैध रूप से गांजा विक्रय हेतु बम्होरी तरफ से बरेली आ रहे है। इस सूचना पर बरेली पुलिस पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल  के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा तथा एसडीओपी राजीव जंगले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष सप्रे द्वारा तत्काल एक टीम का गठन किया गया। उपरोक्त टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर खरगौन बिज्र के नीचे होंडा सिटी कार क्र.एमपी 04 सीए 3523 को रोककर चालक संदेश राय पिता राजेश राय उम्र 26 साल निवासी ए 92 रोहतास नगर पिपलानी भोपाल के कब्जे से 10 किलो गांजा कीमती 1,00,000 रूपये एवं बगल में बैठे राजेश कुशवाह पिता लीलाधर कुशवाह उम्र 22 साल निवासी कुशवाह मोहल्ला देवगावं के कब्जे से 5 किलो गांजा कीमती 50,000 रूपये एवं होंडा सिटी कार कीमती करीबन 5,00,000 रूपये तथा शेवरोले कार क्र. एमपी 04 सीबी 6011 के चालक राजा गौर पिता विष्णुप्रसाद गौर उम्र 24 साल निवासी सईदपुर शोभापुर के कब्जे से 10 किलो गांजा कीमती 1,00,000 रूपये एवं शेवरोले कार कीमती करीबन 4,00,000 रूपये, कुल गांजा 25 किलो कीमत 2,50,000 रूपये विधिवत जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना बरेली में अपराध क्र. 465/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में सराहनीय भूमिका उपनिरीक्षक दीपक वर्मा, शेर सिंह सुल्या, बलराम धाडसे, सहायक उप निरीक्षक अरविंद पांडे, सुरेन्द्र सिंह (साइबर सेल), सउनि संतोष चौहान, प्रआर आरक्षक. श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव (थाना उदयपुरा), आर. राजेश राजपूत, आर. मुकेश पटेल, आर. कुलदीप रघुवंशी, श्याम राजपूत, आर. महेन्द्र राजावत की विशेष भूमिका रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...