रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, जुताई के दौरान ट्रैक्टर से फिसलकर गिरा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 14, 2023

रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, जुताई के दौरान ट्रैक्टर से फिसलकर गिरा।

रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, जुताई के दौरान ट्रैक्टर से फिसलकर गिरा।

रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, जुताई के दौरान ट्रैक्टर से फिसलकर गिरा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। खेत की जुताई करा रहा किसान ट्रैक्टर से फिसलकर रोटावेटर में जाकर फंस गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आस पास के ग्रामीणों ने उसको कड़ी मशक्कत के रोटावेटर से निकाला और पुलिस घायल को अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना फफूंद नगर के मोतीपुर की है। मोतीपुर निवासी सुरेश कुशवाह का 27 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ छोटे खेतीबाड़ी करता था। गुरुवार की दोपहर को खेत को जोतवाने के लिए गया था। खेत की जोताई के बाद ट्रैक्टर पर बैठ कर पड़ोस का रंजीत सिंह जिन्होंने अपना खेत एक वर्ष के लिए श्याम सुंदर को दे दिया है। श्याम सुंदर अपना खेत जोतवा रहे थे। टैक्टर से फिसलकर वह गिर गए और रोटावेटर में फंसकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। चालक मुनीरे ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। आस पास मौजूद ग्रामीणों के देखने पर वह भाग ट्रैक्टर के पास गये और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रोटावेटर को उचका करके उसमें फंसे सत्य प्रकाश को निकाला घायला अवस्था में पुलिस सरकारी जीप से अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक वर्ष का एक पुत्र है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...