हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, केबिन में दबकर चालक की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 25, 2023

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, केबिन में दबकर चालक की मौत।

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, केबिन में दबकर चालक की मौत।

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, केबिन में दबकर चालक की मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर रामांश स्कूल के पास अचानक मवेशी आ जाने से तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम के केबिन के परखच्चे उड़ गये और केबिन में दबने से चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनकापुर जिला एटा निवासी प्रेम बाबू पुत्र अमर सिंह (30 वर्ष) गाजियाबाद से डीसीएम में पाईप लादकर प्रयागराज जा रहा था। जैसे ही उसकी डीसीएम कोतवाली क्षेत्र के रामांश स्कूल के पास हाइवे पर पहुंची थी, तभी आगे मवेशी आ जाने से असंतुलित हुई डीसीएम आगे खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे चालक प्रेमबाबू केबिन में फंस गया।

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, केबिन में दबकर चालक की मौत।

मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग ने कोतवाली पुलिस की मदद से उसे निकल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएचसी पहुंचे मृतक के भाई सत्यपाल ने बताया की मृतक के परिवार में पत्नी पूजा सहित दो लड़के एवं एक लड़की है। वह ड्राइवरी कर परिवार का खर्चा चलाता था। उसने बताया कि मृतक का एक भाई मुनेश बाबू पहले भी एक ट्रक दुर्घटना खत्म हुआ था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...