घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 25, 2023

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा।

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा।

  • 7 हजार रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही।

घातक रिपोर्टर की खबर का हुआ असर - अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी तहसील में अवैध शराब बिक्री को लेकर सिलवानी पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर दबिश दी जाकर अवैध शराब को जब्त किया जा कर आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि थाना सिलवानी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में अवैध रूप से शराब बेचने वाले रमाकांत आदिवासी उम्र 44 वर्ष निवासी चिरचिटा के कब्जे से 22 क्वार्टर जब्त किए।


इसी तरह रामकरण रघुवंशी उम्र 60 वर्ष निवासी बेरुआ के कब्जे से 18 क्वार्टर, शंकर आदिवासी निवासी पटना के कब्जे से 19 क्वार्टर तथा विक्रम उर्फ अनीश ठाकुर निवासी चुन्हेटिया के कब्जे से 13 क्वार्टर सहित कुल 72 क्वार्टर अवैध शराब के जब्त किए। जिसकी कीमत 7 हजार 2 सौ रुपया आंकी गई। एसडीओपी तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आम जनता से भी अपील है यदि अवैध शराब बिक्री की सूचना हो तो जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराए, पकड़े गए सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...