रायसेन, सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं संतुष्टिपूर्ण निराकरण - कलेक्टर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 25, 2023

रायसेन, सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं संतुष्टिपूर्ण निराकरण - कलेक्टर।

सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं संतुष्टिपूर्ण निराकरण - कलेक्टर।

  • टीएल बैठक में कलेक्टर दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा शासकीय गतिविधियों की समीक्षा।

रायसेन, सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं संतुष्टिपूर्ण निराकरण - कलेक्टर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे/जसवंत साहू, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।


बैठक में कलेक्टर दुबे ने कहा कि 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना के आवेदन पुनः भरे जाने हैं, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। शासन के नवीन निर्देशों के तहत 21 वर्ष की आयु पूर्ण चुकी तथा 60 वर्ष से कम आयु की महिला भी लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।


साथ ही जिन महिलाओं के परिवार के सदस्यों के नाम पर चार पहिया वाहन ट्रैक्टर है, वह भी योजना के लिए पात्र हैं। जिले में कोई भी पात्र महिला आवेदन से छूटे नहीं यह सुनिश्चित किया जाए।


कलेक्टर दुबे द्वारा मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना पर भी चर्चा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, कृषि सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर मकसूद खान, डिप्टी कलेक्टर अल्का सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...